दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी बनीं दर्शना जरदोश ने संभाला कार्यभार

दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी बनीं दर्शना जरदोश ने संभाला कार्यभार
दिल्ली भाजपा की नवनियुक्त सह-प्रभारी और पूर्व सांसद दर्शना जरदोश ने मंगलवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी नई जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाली। इस दौरान उन्होंने दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा की नवनियुक्त सह-प्रभारी और पूर्व सांसद दर्शना जरदोश ने मंगलवार को दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी नई जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाली। इस दौरान उन्होंने दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, महासचिव विष्णु मित्तल, योगिता सिंह और मोहनलाल गिहारा ने पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त सह-प्रभारी दर्शना जरदोश का स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यभार संभालने के बाद हुई बैठक में दर्शना जरदोश ने कहा कि पार्टी अब महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए अधिक केंद्रित और सक्रिय तरीके से काम करेगी।

उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा महिलाओं एवं युवाओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया।

दर्शना जरदोश गुजरात के सूरत से तीन बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। पार्टी के अनुसार, उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में देश में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाली महिला उम्मीदवार के रूप में रिकॉर्ड बनाया था।

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2025 में निगम प्रशासन सेवा मे पुनः आने के बाद से भाजपा प्रशासन लगभग 2550 अस्थाई सफाई कर्मियों को नियमित सेवा दे चुका है जबकि 2023-24 एवं 2024-25 में आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम ने दो वर्ष में मात्र 500 से कम सफाई कर्मचारी नियमित किए थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सफाई कर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर जीवन देने के लिए कटिबद्ध है और इसलिए 2025 विधानसभा चुनाव संकल्प पत्र के वादे को पूरा करते हुए हम अस्थाई सफाई कर्मियों की सेवा को समयबद्ध तरीके से नियमित कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 Sept 2026 9:57 PM IST

Tags

Next Story