दिल्ली के द्वारका में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

दिल्ली के द्वारका में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
दिल्ली के द्वारका जिले के छावला थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका जिले के छावला थाना क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मंगलवार को इस कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता के परिवार की ओर से छावला थाने में शिकायत दी गई थी। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ इलाके में रहती है। अपने बयान में बच्ची ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल के पास खेल रही थी, तभी पास में रहने वाला एक परिचित व्यक्ति, जिसे वह अंकल के रूप में जानती थी, उसे बहला-फुसलाकर अपनी दुकान पर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने दुकान के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और लाइट बंद कर बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं।

इस दौरान आरोपी ने बच्ची को धमकी भी दी, जिसके चलते वह भयभीत हो गई। बच्ची ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका था। घटना के कुछ समय बाद बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। मां ने इस संबंध में एक रिश्तेदार को जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचाया गया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विधि के अनुसार मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की है। साथ ही, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आगे कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही, इस मामले को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ निपटाया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story