दिल्ली पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब 2 किलो गांजा बरामद

दिल्ली पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, करीब 2 किलो गांजा बरामद
दिल्ली के शाहदरा में विवेक विहार पुलिस स्टेशन और फर्श बाजार पुलिस स्टेशन की टीमों द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में तीन नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कुल 1.944 किलो गांजा बरामद किया गया है।

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा में विवेक विहार पुलिस स्टेशन और फर्श बाजार पुलिस स्टेशन की टीमों द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में तीन नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कुल 1.944 किलो गांजा बरामद किया गया है।

विवेक विहार पुलिस की टीम 29 अप्रैल को कस्तूरबा नगर क्षेत्र में सादे कपड़ों में गश्त कर रही थी, तभी अंडरपास के पास प्लास्टिक की थैली लिए एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, जिसे टीम ने दौड़कर पकड़ लिया, जिसके पास से 650 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गौरव गुप्ता उर्फ ​​कालिया, निवासी शाहदरा, के रूप में हुई है। इस पर पहले ही 12 केस दर्ज हैं।

इसी तरह फर्श बाजार पुलिस की टीम ने 28 अप्रैल को कीयन बैंक्वेट हॉल के पास देर रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को प्लास्टिक की थैली के साथ पकड़ा। उसके घबराए हुए व्यवहार के कारण तलाशी ली गई तो उसके पास से 779 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान निजामुद्दीन उर्फ ​​टोनू निवासी शाहदरा के रूप में हुई है। उनके खिलाफ पहले से ही 10 केस दर्ज हैं।

वहीं, रेलवे लाइन पुलिस ने बुधवार को रात लगभग 10:00 बजे बिहारी कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास गश्त कर रही थी। तभी प्लास्टिक की पॉलीथीन लिए एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस से बचने की कोशिश की, जिसके बाद उसे रोका गया। तलाशी लेने पर 515 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के पास से बरामद गांजे को जब्त करते हुए केस दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीना ने कहा, "ये अभियान शाहदरा जिला पुलिस की नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ कड़ी सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और जीरो-टॉलरेंस के दृष्टिकोण को उजागर करते हैं। पूरी आपूर्ति श्रृंखला को खत्म करने और एक सुरक्षित, नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 April 2026 10:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story