दूरसंचार और इंटरनेट धोखाधड़ी से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की स्थापना

दूरसंचार और इंटरनेट धोखाधड़ी से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की स्थापना
चीन के च्यांग्सू प्रांत के लियानयुंकांग में दूरसंचार और इंटरनेट धोखाधड़ी से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की उद्घाटन बैठक आयोजित की गई। 46 संस्थापक देशों, 34 पर्यवेक्षक देशों और संयुक्त राष्ट्र एवं इंटरपोल सहित चार अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए एकत्रित हुए।

बीजिंग, 10 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के च्यांग्सू प्रांत के लियानयुंकांग में दूरसंचार और इंटरनेट धोखाधड़ी से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की उद्घाटन बैठक आयोजित की गई। 46 संस्थापक देशों, 34 पर्यवेक्षक देशों और संयुक्त राष्ट्र एवं इंटरपोल सहित चार अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि इस महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए एकत्रित हुए।

बैठक में, चीन और गठबंधन के संस्थापक देशों, जिनमें वियतनाम, लाओस, केन्या, कंबोडिया, पाकिस्तान और रूस शामिल हैं, के प्रतिनिधियों ने भाषण दिए। इंटरपोल के एक प्रतिनिधि ने बधाई संदेश भेजा। सभी पक्षों ने दूरसंचार और इंटरनेट धोखाधड़ी से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की स्थापना की पहल में चीन की जिम्मेदारी की भावना की अत्यधिक प्रशंसा की, वैश्विक सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने में गठबंधन द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और दूरसंचार एवं इंटरनेट धोखाधड़ी के वैश्विक प्रसार को रोकने में गठबंधन के प्रति विश्वास और अपेक्षा व्यक्त की।

सभी पक्षों ने संयुक्त रूप से "दूरसंचार और इंटरनेट धोखाधड़ी से निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की स्थापना पर संयुक्त वक्तव्य" जारी किया। वक्तव्य में कहा गया है कि सभी देश यह मानते हैं कि दूरसंचार धोखाधड़ी एक वैश्विक समस्या बनती जा रही है, और यह समझते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय समझौतों पर आधारित एक अधिक केंद्रित, पेशेवर, कुशल और कार्रवाई उन्मुख अंतर-सरकारी संगठन की स्थापना दूरसंचार धोखाधड़ी और सम्बंधित अपराधों से संयुक्त रूप से निपटने और उनका मुकाबला करने तथा सभी देशों के नागरिकों, कानूनी संस्थाओं और अन्य संगठनों की सुरक्षा और वैध अधिकारों और हितों की रक्षा करने में अत्यंत व्यावहारिक महत्व और सकारात्मक प्रभाव रखती है। एक साझा दृष्टिकोण और सहमति के आधार पर, सभी पक्षों ने दूरसंचार धोखाधड़ी से निपटने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की स्थापना शुरू करने पर सहमति व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 10:14 PM IST

Tags

Next Story