दूतावास की एडवाइजरी जॉर्डन का हवाई क्षेत्र खुला, नागर‍िक चाहें तो छोड़ सकते हैं देश

दूतावास की एडवाइजरी जॉर्डन का हवाई क्षेत्र खुला, नागर‍िक चाहें तो छोड़ सकते हैं देश
म‍िड‍िल ईस्‍ट संघर्ष के बीच जॉर्डन में रह रहे भारतीय नागरिकों और आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जॉर्डन का हवाई क्षेत्र खुला हुआ है। नागर‍िक अपने विकल्प का उपयोग कर जॉर्डन छोड़ सकते हैं।

नई द‍िल्‍ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। म‍िड‍िल ईस्‍ट संघर्ष के बीच जॉर्डन में रह रहे भारतीय नागरिकों और आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जॉर्डन का हवाई क्षेत्र खुला हुआ है। नागर‍िक अपने विकल्प का उपयोग कर जॉर्डन छोड़ सकते हैं।

दूतावास की ओर से कहा गया क‍ि पूर्व में जारी एडवाइजरी के अनुसार यह दोहराया जाता है कि जॉर्डन में रह रहे सभी भारतीय नागरिक और आगंतुक सतर्क रहें, अत्यधिक सावधानी बरतें, तथा स्थानीय अधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा सलाहों का पालन करें।

जॉर्डन का हवाई क्षेत्र खुला हुआ है और वाणिज्यिक उड़ानें संचालित हो रही हैं, इसलिए जो भारतीय नागरिक (आगंतुकों सहित) जॉर्डन छोड़ना चाहते हैं, वे अपने विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। संबंधित एयरलाइनों या ट्रैवल एजेंट से संपर्क करने के अलावा, अम्मान स्थित क्वीन आलिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की वेबसाइट पर भी अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

सभी भारतीय नागरिकों और आगंतुकों को स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखने, नेशनल सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड क्राइसिस मैनेजमेंट तथा समाचार माध्यमों का अनुसरण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। उन्हें किसी भी संदिग्ध या अज्ञात वस्तु के पास जाने से बचना चाहिए। यदि ऐसी कोई वस्तु दिखाई दे तो आपातकालीन नंबर 911 पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

जॉर्डन के नेशनल सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड क्राइसिस मैनेजमेंट की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जब सायरन बजे और ‘ऑल क्लियर’ सायरन सुनाई न दे तब तक जहां हैं वहीं रहें, घर से बाहर न निकलें और भीड़ में इकट्ठा न हों। यदि आप कार या किसी अन्य परिवहन साधन में हैं तो तुरंत सड़क के किनारे रुकें और अंदर ही रहें। यदि आप बाहर हैं तो तुरंत निकटतम इमारत में जाकर शरण लें। यदि आसपास कोई इमारत नहीं है तो जमीन पर लेट जाएं, अपने हाथों से सिर ढकें और खुले स्थानों से यथासंभव दूर रहें। बिजली बाधित होने के जोखिम से बचने के लिए लिफ्ट का उपयोग न करें। यदि आप घर में हैं तो किसी भी मलबे से बचाव के लिए खिड़कियों से दूर रहें।

भारत सरकार विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। दूतावास जॉर्डन के संबंधित अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। आवश्यकता होने पर भारतीय नागरिक और आगंतुक आपातकालीन नंबरों +962-770 422 276 और +962-786 440 990 पर दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

अम्मान स्थित भारतीय दूतावास ने इस चुनौतीपूर्ण समय में सहयोग और अमूल्य सहायता के लिए जॉर्डन के हाशमी राजशाही के संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार भी व्यक्त क‍िया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2026 7:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story