दुनिया के हालात पर बोले अक्षय कुमार, सोने से पहले देश और परिवार के लिए करें प्रार्थना

दुनिया के हालात पर बोले अक्षय कुमार, सोने से पहले देश और परिवार के लिए करें प्रार्थना
आज के समय में पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है। कहीं युद्ध का माहौल है तो कहीं तनाव और असुरक्षा का डर है। ऐसे माहौल में आम लोगों से लेकर बड़े सितारे भी अपनी चिंता और भावना जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' के दौरान दुनिया के मौजूदा हालात पर खुलकर बात की और लोगों से कहा कि वे सोने से पहले देश और परिवार के लिए प्रार्थना जरूर करें।

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। आज के समय में पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है। कहीं युद्ध का माहौल है तो कहीं तनाव और असुरक्षा का डर है। ऐसे माहौल में आम लोगों से लेकर बड़े सितारे भी अपनी चिंता और भावना जाहिर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' के दौरान दुनिया के मौजूदा हालात पर खुलकर बात की और लोगों से कहा कि वे सोने से पहले देश और परिवार के लिए प्रार्थना जरूर करें।

दरअसल, शो में मेहमान के तौर पर श्वेता जुमानी भी मौजूद थीं। बातचीत के दौरान दुनिया में चल रहे तनाव और युद्धों का जिक्र हुआ। इसी पर अक्षय कुमार ने अपनी राय रखते हुए कहा कि इस समय दुनिया में काफी परेशानियां हैं और कई जगहों पर युद्ध चल रहे हैं। ऐसे हालात का असर हर इंसान पर पड़ता है, चाहे वह किसी भी देश में क्यों न रहता हो।

इस दौरान अक्षय कुमार ने लोगों से एक खास अपील भी की। उन्होंने कहा, ''जब भी आप रात को सोने जाएं, उससे पहले अपने परिवार और देश के लिए एक छोटी सी प्रार्थना करें, ताकि हम सब सुरक्षित रहें।''

उन्होंने कहा कि यह छोटा सा कदम हमें अंदर से मजबूत बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा देता है। ऐसे समय में एक-दूसरे के लिए दुआ करना बहुत जरूरी है, ताकि शांति बनी रहे।

इस बातचीत के दौरान श्वेता जुमानी ने भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा, "मेरा विश्वास है कि भारत पर एक मजबूत आध्यात्मिक शक्ति का आशीर्वाद है, जो देश की रक्षा करती है।"

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story