'एकाग्रता और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन उदाहरण,' खेल मंत्री मांडविया ने वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन सौरव कोठारी को सराहा

एकाग्रता और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन उदाहरण, खेल मंत्री मांडविया ने वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियन सौरव कोठारी को सराहा
सौरव कोठारी ने कार्लो (आयरलैंड) में आयोजित आईबीएसएफ वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के एकतरफा फाइनल में हमवतन पंकज आडवाणी को शिकस्त देकर अपना खिताब बरकरार रखा है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सौरव कोठारी की सराहना करते हुए उन्हें एकाग्रता और दृढ़ संकल्प का एक बेहतरीन उदाहरण बताया है।

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। सौरव कोठारी ने कार्लो (आयरलैंड) में आयोजित आईबीएसएफ वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के एकतरफा फाइनल में हमवतन पंकज आडवाणी को शिकस्त देकर अपना खिताब बरकरार रखा है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सौरव कोठारी की सराहना करते हुए उन्हें एकाग्रता और दृढ़ संकल्प का एक बेहतरीन उदाहरण बताया है।

केंद्रीय खेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एकाग्रता और दृढ़ संकल्प का एक बेहतरीन उदाहरण। आईबीएसएफ वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2026 जीतने पर सौरव कोठारी को हार्दिक बधाई। एक और विश्व खिताब जीतना एक असाधारण उपलब्धि है, जो पूरे देश को गर्व और खुशी से भर देती है।"

कोलकाता के इस खिलाड़ी ने 19 बार के चैंपियन आडवाणी को तीन घंटे चले एकतरफा फाइनल में 1133-477 से मात दी। शुरुआती मुश्किलों के बाद 41 वर्षीय सौरव कोठारी ने आडवाणी को पस्त करने के लिए लगातार कई शानदार ब्रेक लगाए। उन्होंने 485, 121, 90, 241 और एक अधूरा 155 का स्कोर बनाया।

मैच की शुरुआत में प्रतिद्वंदी ने 141 अंक बनाए थे, लेकिन इसके जवाब में सौरव कोठारी ने शानदार 485 अंक बनाकर मुकाबले पर पकड़ बना ली। 485 अंक की बड़ी पारी के अंत में सेंटर पॉकेट पर रेड बॉल मिस हुई, लेकिन तब तक वह बड़ा झटका दे चुके थे। इसके बाद लगातार 121 और 90 अंक के ब्रेक लगाकर उन्होंने पंकज आडवाणी से मैच लगभग छीन लिया।

जब स्कोर 224-700 था और मैच खत्म होने में थोड़ा ही समय बचा था, तब बेंगलुरु के खिलाड़ी ने 64 अंक बनाए, लेकिन फिर टॉप लेफ्ट पॉकेट में 'इन-ऑफ' शॉट चूक गए।

इस गलती का फायदा उठाते हुए कोठारी ने 241 का स्कोर बनाकर 941-288 की बढ़त हासिल कर ली। इस दबाव में आकर पंकज आडवाणी ने 119 का ब्रेक लगाया। यह ब्रेक तब खत्म हुआ, जब वे सेंटर पॉकेट में मुश्किल 'इन-ऑफ' शॉट चूक गए। हालांकि, उन्होंने हार के अंतर को कुछ कम जरूर कर दिया। घंटी बजने से ठीक पहले कोठारी ने 155 का एक और शानदार स्कोर बनाकर मुकाबला खत्म किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2026 10:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story