इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर पद पर निकली भर्ती, आवेदन 12 मई तक

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर पद पर निकली भर्ती, आवेदन 12 मई तक
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। कंपनी ने इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत इस भर्ती के जरिए कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। दरअसल, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। कंपनी ने इस भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत इस भर्ती के जरिए कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड देश की प्रमुख इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनियों में गिनी जाती है। ऐसे में इस संस्था में नौकरी पाने को युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डिप्टी मैनेजर पद के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने संबंधित क्षेत्र में बी.ई, बी.टेक या बी.एससी की डिग्री हासिल की हो। उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में जरूरी योग्यता होना अनिवार्य है।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

इस भर्ती की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला वेतन है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 70 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे।

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 12 मई 2026 तय की गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 May 2026 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story