'इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका को हरा सकता है,' सेमीफाइनल मैच से पहले शिखा पांडे की भविष्यवाणी

इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका को हरा सकता है, सेमीफाइनल मैच से पहले शिखा पांडे की भविष्यवाणी
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाज शिखा पांडे को उम्मीद है कि यह एक कड़ा मुकाबला होगा। उनका कहना है कि दोनों टीमों में नॉकआउट के दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत और अनुभव है।

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाज शिखा पांडे को उम्मीद है कि यह एक कड़ा मुकाबला होगा। उनका कहना है कि दोनों टीमों में नॉकआउट के दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत और अनुभव है।

इस मुकाबले को जीतने वाली टीम रविवार को खिताब के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। सेमीफाइनल-2 को लेकर शिखा ने साउथ अफ्रीका की इंग्लैंड के हालात से परिचित होने की बात कही। हालांकि, शिखा का मानना ​​है कि इंग्लैंड की मजबूत बैटिंग लाइन-अप निर्णायक साबित हो सकती है।

पांडे ने साउथ अफ्रीका को ग्लोबल टूर्नामेंट्स में सबसे खतरनाक टीमों में से एक बताते हुए उनके स्वभाव और इंग्लिश परिस्थितियों में खेलने के अनुभव का जिक्र करते हुए 'जियोस्टार' से कहा, "वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका बहुत आक्रामक खेलती है। उनके पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण और दबाव झेलने वाले बल्लेबाज हैं। उनके कई खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेला है। मारिजैन कैप ने खुद यहां की पिचों पर 'द हंड्रेड' के तीन-चार सीजन खेले हैं। इसलिए वे अच्छी तरह तैयार हैं। वे योद्धा हैं जो आसानी से हार नहीं मानते।"

साउथ अफ्रीका की ताकत को स्वीकार करने के बावजूद, शिखा का मानना ​​है कि इंग्लैंड पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा मजबूत और संतुलित बैटिंग लाइन-अप के साथ सेमीफाइनल में उतरेगा। उन्होंने कहा, "इंग्लैंड के बारे में एक बात कहूंगी कि मैंने उन्हें लंबे समय से देखा है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी इतनी व्यवस्थित और गहरी पहले कभी नहीं देखी। उनके पास ताकत है, अनुभव है और ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच खत्म कर सकते हैं।"

शिखा को उम्मीद है कि इस सेमीफाइनल मुकाबले का फैसला बहुत कम अंतर से होगा। उन्होंने टूर्नामेंट के एक और कड़े नॉकआउट मैच से इसकी तुलना करते हुए कहा, "तो, हम भारत-साउथ अफ्रीका वाले मैच जैसा कुछ देख सकते हैं जो आखिरी गेंद तक चलता है, जिसमें विजेता बताना मुश्किल है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका को हरा सकता है।"

मंगलवार को केनिंग्टन ओवल में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 5:36 PM IST

Tags

Next Story