ईएसआईसी भर्ती अलर्ट 28 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नियुक्त होने का अवसर, 9 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
लखनऊ, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, नोएडा ने संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स के कुल 28 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है। यह नियुक्ति शुरू में एक वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे उम्मीदवारों की संतोषजनक प्रदर्शन, संस्थान की जरूरत आदि के आधार पर 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
ईएसआईसी ने जिन विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स के कुल 28 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एनेस्थीसिया में 6, ऑर्थोपेडिक्स में 2, मेडिसिन में 2, एनआईसीयू में 3, चेस्ट में 1, आंख में 1, ईएनटी में 1, पैथोलॉजी में 1, पीडियाट्रिक्स में 4, रेडियोलॉजी में 2, एनाटॉमी में 1, सर्जरी में 2, फोरेंसिक मेडिसिन में 1 और कार्डियोलॉजी में 1 पद शामिल है।
सीनियर रेजिडेंट्स के इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,48,669 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित स्पेशलिटी में पीजी डिग्री/डीएनबी या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना इंटरव्यू की तारीख के हिसाब से की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वॉक-इन इंटरव्यू 9 जुलाई को सुबह 9 बजे से 'कॉन्फ्रेंस रूम, ग्राउंड फ्लोर, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, नोएडा' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं। उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिलाएं/पूर्व सैनिक और ईएसआईसी के रेगुलर कर्मचारी को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 July 2026 8:01 PM IST












