आज भी इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां खुद को फेमिनिस्ट कहने से बचती हैं फातिमा सना शेख

आज भी इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां खुद को फेमिनिस्ट कहने से बचती हैं  फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज 'हुंकार: द रोर' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह एक ऐसी पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं, जो एक नाबालिग लड़की से जुड़े यौन शोषण के मामले की जांच करती है और सच सामने लाने की कोशिश करती है। अपने इस किरदार के साथ फातिमा ने एक बार फिर महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने फेमिनिज्म को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी होती है कि आज भी इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां खुद को फेमिनिस्ट कहने से बचती हैं।

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज 'हुंकार: द रोर' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह एक ऐसी पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं, जो एक नाबालिग लड़की से जुड़े यौन शोषण के मामले की जांच करती है और सच सामने लाने की कोशिश करती है। अपने इस किरदार के साथ फातिमा ने एक बार फिर महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने फेमिनिज्म को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी होती है कि आज भी इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां खुद को फेमिनिस्ट कहने से बचती हैं।

फातिमा ने कहा, ''फेमिनिज्म को बहुत से लोग एक बुरा शब्द मानते हैं। यह देखकर हैरानी होती है कि कुछ अभिनेत्रियां कहती हैं कि वे फेमिनिस्ट नहीं हैं। फेमिनिस्ट होने का मतलब पुरुषों के अधिकार छीनना नहीं है, बल्कि महिलाओं के लिए बराबरी के अधिकार की बात करना है। महिलाओं को अपने अधिकारों और अपनी बात रखने में झिझक महसूस नहीं करनी चाहिए।''

अपनी बात को आगे समझाते हुए फातिमा ने प्रियंका चोपड़ा जोनस का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ''प्रियंका खुले तौर पर खुद को फेमिनिस्ट कहती हैं और इसके बावजूद उनकी बड़ी संख्या में पुरुष फैन फॉलोइंग है। अगर किसी इंसान की सोच और इरादा साफ है और वह अपनी बात समझदारी से रखता है, तो लोग उसकी बात सुनते हैं। प्रियंका इस बात का बड़ा उदाहरण है कि फेमिनिज्म की बात करने से किसी कलाकार का दर्शकों से जुड़ाव खत्म नहीं होता।''

वहीं, 'हुंकार: द रोर' की बात करें तो इसमें फातिमा एक सख्त और अपने काम को लेकर गंभीर पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगी। सीरीज में अनीत पड्डा एक नाबालिग लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो एक आध्यात्मिक गुरु पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। फातिमा का किरदार इस मामले की जांच करता है और लड़की को न्याय दिलाने के लिए मामले की तह तक जाने की कोशिश करता है।

फातिमा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि इस सीरीज पर काम करने के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा यह लगा कि मेकर्स ने उन्हें बराबरी का दर्जा दिया। कहानी में अपराध, न्याय और ताकत के बीच एक महिला की सच के लिए लड़ाई को केंद्र में रखा गया है।

'हुंकार: द रोर' का निर्माण बिरला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने पर्पल पेबल पिक्चर्स और मंगाटा फिल्म्स के साथ मिलकर किया है। सीरीज का निर्देशन करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा ने किया है। यह क्राइम ड्रामा सीरीज 25 सितंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 2:43 PM IST

Tags

Next Story