एफआईपी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच में पारदर्शिता की मांग की

एफआईपी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच में पारदर्शिता की मांग की
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया 171 विमान दुर्घटना की जांच में पारदर्शिता की मांग की है। इसके साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मसौदा रिपोर्ट की समीक्षा करने वाली समिति में एफआईपी को शामिल करने का आग्रह किया।

मुंबई, 27 सितंबर (आईएएनएस)। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया 171 विमान दुर्घटना की जांच में पारदर्शिता की मांग की है। इसके साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मसौदा रिपोर्ट की समीक्षा करने वाली समिति में एफआईपी को शामिल करने का आग्रह किया।

कैप्टन सी.एस. रंधावा ने आईएएनएस से कहा, "एयर इंडिया 171 हादसा 12 जून, 2025 को हुआ था। हादसे के बाद सरकार ने एक जांच बिठाई, जिसे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है। इस जांच में बोइंग, एनटीएसबी और एफएए भी शामिल हैं। जून 2025 से ही हम कह रहे हैं कि इस हादसे में टेक्निकल दिक्कतें, जैसे कि इलेक्ट्रिकल समस्याएं शामिल थीं, जिनकी वजह से इंजन तक फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी। इस मामले में हमने पुष्कर राज सबरवाल के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट में एक केस भी दायर किया है। हमने यह मुद्दा उठाया है कि विमान में आई टेक्निकल समस्याओं की जांच होनी चाहिए। अभी जांच चल रही है। एएआईबी ने संकेत दिया है कि वह आईसीएओ की जरूरतों और दूसरे लागू प्रोटोकॉल के अनुसार अक्टूबर में एक ड्राफ्ट रिपोर्ट जारी करेगा।"

रंधावा ने कहा, "28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल स्वीकार किया कि जो भी हमने मुद्दे एआईबी को बताए हैं, वो उसको नजरअंदाज नहीं करेंगे, वो उसको देखेंगे और उस पर अमल करेंगे। उन्होंने बोला था कि हमसे सलाह-मशविरा किया जाए लेकिन आज तक एएआईबी ने हमें किसी भी मीटिंग के लिए नहीं बुलाया।"

कुछ दिन पहले हमें खबर मिली कि मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने एएआईबी को कुछ खत लिखा है, जिसमें कहा गया है कि ड्राफ्ट रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से पहले विशेष कमेटी को दी जाए। कमेटी की रिपोर्ट को जांच-पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। हमने मांग की है इस कमेटी में फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स को भी शामिल किया जाए, क्योंकि हमें इसकी बहुत जानकारी है।"

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 12 जून 2025 को लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में एक मेडिकल हॉस्टल कॉम्प्लेक्स से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में यात्रियों, क्रू सदस्यों और ज़मीन पर मौजूद लोगों सहित लगभग 260 लोगों की जान चली गई थी। हालांकि शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी कर दी गई है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Sept 2026 1:08 PM IST

Tags

Next Story