फोर्टिस ने की 'फिट गुरुग्राम' पहल की शुरुआत, 4 अक्टूबर को होगा मैराथन का आयोजन

फोर्टिस ने की फिट गुरुग्राम पहल की शुरुआत, 4 अक्टूबर को होगा मैराथन का आयोजन
फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफएमआरआई), गुरुग्राम ने शहरवासियों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए 'फिट गुरुग्राम' नामक एक सामुदायिक पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 4 अक्टूबर को इसके पहले संस्करण के रूप में एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

गुरुग्राम, 21 अगस्त (आईएएनएस)। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफएमआरआई), गुरुग्राम ने शहरवासियों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए 'फिट गुरुग्राम' नामक एक सामुदायिक पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 4 अक्टूबर को इसके पहले संस्करण के रूप में एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम के फैसिलिटी डायरेक्टर यश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मैराथन में विभिन्न श्रेणियों 2.5 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल की गई हैं।

इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सिर्फ अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित न रखकर सीधे समाज से जोड़ना और लोगों को निवारक हेल्थकेयर, सही खान-पान व नियमित एक्सरसाइज के प्रति प्रेरित करना है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मैराथन में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज या किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि जरूर करें।

यश रावत ने बताया कि 4 अक्टूबर को होने वाली मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से ही शुरू हो जाएंगे।

फोर्टिस हेल्थकेयर के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) अनिल विनायक ने बताया कि देश में तेजी से बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का एक मुख्य कारण शारीरिक सक्रियता में कमी होना है।

उन्होंने कहा कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर व्यक्ति का किसी न किसी फिटनेस गतिविधि जैसे दौड़ना, टहलना, जिम जाना या योग करना से जुड़ना बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फोर्टिस समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहा है, लेकिन 'फिट गुरुग्राम' बैनर के तहत कई तरह की फिटनेस और स्वास्थ्य गतिविधियों की एक पूरी सीरीज आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आगे आ सकें।

उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को होने वाली मैराथन में बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन भी हिस्सा लेंगे। अनिल विनायक ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि वह खुद को एक्टिव रखेंगे, तो वह फिट भी रहेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Aug 2026 11:06 PM IST

Tags

Next Story