गैस की कालबाजारी बढ़ी तो इसके लिए राहुल गांधी होंगे जिम्मेदार जगदंबिका पाल
लखनऊ, 13 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के गैस संकट पर उठाए गए सवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी नहीं है, लेकिन जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उससे एक चीज तो साफ है कि अगर कालाबाजारी बढ़ती है तो इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे।
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता नहीं हैं, बल्कि पूरे विपक्ष के नेता हैं। देखिए आज वे लखनऊ गए हैं और दो दिन पहले हरियाणा गए थे। उन्हें सदन जो 140 करोड़ भारत के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए संसद में रहना चाहिए, लेकिन वे यहां पर रह नहीं रहे हैं।
जगदंबिका पाल ने कहा कि गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष ने गैस और तेल के संकट पर सवाल उठाया। पेट्रोलियम मंत्री से सदन में यह विस्तृत जवाब दिया। उन्होंने दिया कि भारत में कोई गैस या तेल की कमी नहीं है। सदन के माध्यम से देश को आश्वस्त किया। यहां तक कि ईरान ने होर्मुज से हमारे जहाजों को गुजरने की अनुमति दी। कच्चा तेल का शिप हमारे यहां पहुंच चुका है। इसके बावजूद आप देख रहे हैं कि राहुल गांधी लखनऊ में हैं, उन्हें सदन में होना चाहिए था।
संसद परिसर में विपक्ष के हंगामे पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी के लोग सदन को चलने नहीं दे रहे हैं। संसद परिसर में विपक्षी सांसद धरना दे रहे हैं। यह देश की जनता में केवल पैनिक पैदा कर रहे हैं, जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो। विपक्षी सांसदों के इस बर्ताव को लेकर मैं उनकी निंदा करता हूं।
उन्होंने कहा कि लोग पैनिक होकर अगर कालाबाजारी करने लगते हैं तो इसके लिए आम जनता नहीं, बल्कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे।
गुरुवार को राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाया था और कहा कि यह दर्द की शुरुआत है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के दूरगामी परिणाम होंगे और इसका असर अब दिखाई देने लगा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 March 2026 5:07 PM IST












