गैस किल्लत पर राजद सांसद ने कहा- 'सरकार को संकट स्वीकार करना चाहिए'

गैस किल्लत पर राजद सांसद ने कहा- सरकार को संकट स्वीकार करना चाहिए
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने देश में गैस की किल्लत पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को गैस संकट को स्वीकार करना चाहिए। उसे अफवाह जैसी शब्दावली से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सरकार खुद मुश्किल को बढ़ाती है।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने देश में गैस की किल्लत पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को गैस संकट को स्वीकार करना चाहिए। उसे अफवाह जैसी शब्दावली से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सरकार खुद मुश्किल को बढ़ाती है।

राजद सांसद मनोज झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सत्तापक्ष का यह कहना है कि गैस को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है, ये थ्योरी बिल्कुल गलत है। सरकार ने कोविड के समय भी बोला था कि देश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। आज तक सरकार मौतों को लेकर सही आंकड़ा नहीं दे पाई है। भाजपा की सरकार अब नाकाम सरकार बन चुकी है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब चीजें मैनेज नहीं हो पाती हैं, तो सरकार कहती है कि अफवाह फैलाई जा रही है। लेकिन उन लोगों का सरकार क्या करेगी, जो रातभर कतार लगाकर गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। यह मैं नहीं कर रहा हूं, बल्कि मीडिया में तस्वीरें चल रही हैं।"

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के अधिकारी के टीएमसी के लिए चुनाव प्रचार पर मनोज झा ने कहा, "मुझे इस मामले की हकीकत नहीं पता। लेकिन अगर चुनाव आयोग बिहार में अलर्ट होता तो यहां पूरी ब्यूरोक्रेसी सस्पेंड हो जाती। अब लगता नहीं है कि चुनाव आयोग है। बीते कुछ वर्षों में कार्यशैली शिफ्ट हो चुकी है और ऐसा लगता है कि अब पूरा कार्यालय शिफ्ट (भाजपा दफ्तर में) हो रहा है।"

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत पर मनोज झा ने कहा, "बिहार में शराबबंदी नहीं है। एक पूरा शराब तस्करी का गिरोह काम कर रहा है। अब बिहार में सवाल किससे किया जाए, इसका पता नहीं है। वो इसलिए कि खुद मुख्यमंत्री बीच में लटका दिए गए हैं। लेकिन जहरीली शराब से मौतों पर सवाल उठेंगे।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 2:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story