गौतमबुद्धनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मजदूर दिवस

गौतमबुद्धनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मजदूर दिवस
गौतमबुद्धनगर जनपद में 1 मई 2026 को श्रमिक दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष सतर्कता बरती गई। औद्योगिक क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

नोएडा, 1 मई (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर जनपद में 1 मई 2026 को श्रमिक दिवस के अवसर पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे जिले में विशेष सतर्कता बरती गई। औद्योगिक क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

इसके साथ ही नियमित पेट्रोलिंग, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। श्रमिक दिवस के मौके पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में श्रमिकों, श्रमिक संगठनों और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा इस दिन को उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

सुबह की शिफ्ट से ही बड़ी संख्या में श्रमिक अपने-अपने कार्यस्थलों पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ श्रमिक दिवस का आयोजन किया। इस दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और पूरा वातावरण शांतिपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रमों के उपरांत श्रमिकों ने सामान्य रूप से अपने कार्यों को जारी रखा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। पुलिस और प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

इसके लिए प्रभावी ड्यूटी प्लान तैयार किया गया और अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति की समीक्षा की जाती रही। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया गया, ताकि श्रमिक वर्ग को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

हालांकि कुछ कंपनियां अपने वार्षिक कैलेंडर अवकाश और बुद्ध पूर्णिमा के सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद रहीं, लेकिन अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा। श्रमिकों ने अपने योगदान और अधिकारों के प्रति जागरूकता के साथ इस दिन को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया।

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने श्रमिक वर्ग के योगदान को सराहते हुए उनके सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इसी तरह सुरक्षा और व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जिले में शांति और विकास की गति बनी रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 May 2026 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story