'सीएसके को घरेलू मैदान का मिलेगा फायदा', एलएसजी के खिलाफ फैंस को सैमसन से दमदार प्रदर्शन की आस
चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। फैंस ने उम्मीद जताई है कि अपने घरेलू मैदान पर सीएसके जीत दर्ज करने में सफल रहेगी।
सीएसके के एक फैन के मुताबिक, एलएसजी के खिलाफ संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दमदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करके प्लेऑफ में भी पहुंच सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स के एक नन्हे फैन मुकेश ने कहा कि टीम को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा और इस मुकाबले में सैमसन बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के फैन ललित के अनुसार, एलएसजी के खिलाफ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि तमाम फैंस को भरोसा है कि सीएसके यहां से भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। सीएसके ने इस सीजन अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके को बचे हुए सभी मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करनी होगी।
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एलएसजी के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, एलएसजी दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। पूरी तरह से फिट होने के बाद जोश इंग्लिस की वापसी हुई है, जबकि मयंक यादव के स्थान पर आवेश खान को टीम में शामिल किया गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद और मुकेश चौधरी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   10 May 2026 4:41 PM IST












