घुसपैठ ने बंगाल की संस्कृति को कर दिया है खत्म, राजेश्वर सिंह ने टीएमसी सरकार पर साधा निशाना
लखनऊ, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जेश्वर सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि बंगाल का यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बंगाल भारत का अभिन्न अंग है और इस बार भाजपा वहां सरकार बनाएगी।
लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के कुशासन से बंगाल की जनता त्रस्त है। घुसपैठ ने राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया है। ममता बनर्जी केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया। वे एक विशेष वर्ग को लुभाकर राजनीति कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि एक समय बंगाल को विकसित राज्यों में गिना जाता था, लेकिन ममता बनर्जी की सरकार में विकास की रफ्तार पूरी तरह रुक गई है। राज्य की हालत भुखमरी जैसी हो गई है। घुसपैठ ने बंगाल की संस्कृति और पहचान को खत्म कर दिया है। कुछ जिलों में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ गई है जिसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं। वे राष्ट्रहित में काम नहीं कर रही हैं।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर राजेश्वर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है। पाकिस्तान एक असफल राष्ट्र है। ऐसे में उनके किसी भी बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उनके पास बोलने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन करने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए भारत ने पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखा दी है।
महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। आजादी के बाद पहली बार मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ने जा रहा है, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
यूपी में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के दावे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वे केवल ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स करते हैं। उन्हें जमीनी हकीकत का कोई ज्ञान नहीं है। कांग्रेस नेताओं को अब ड्राइंग रूम से निकलकर जमीन पर आकर काम करना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में वर्तमान में केवल दो सीटों पर सिमट चुकी है। कहीं आगे चलकर यह संख्या और भी कम न हो जाए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 April 2026 6:44 PM IST












