गिरिराज सिंह का असदुद्दीन ओवैसी पर तंज, कहा-'सदन में कुछ और बाहर कुछ बयान देते हैं ओवैसी'

गिरिराज सिंह का असदुद्दीन ओवैसी पर तंज, कहा-सदन में कुछ और बाहर कुछ बयान देते हैं ओवैसी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष और असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी को लेकर कहा कि उनके “दो चेहरे” हैं।

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष और असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी को लेकर कहा कि उनके “दो चेहरे” हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "ओवैसी संसद के भीतर संविधान और कानून की सीमाओं में रहकर बात करते हैं लेकिन संसद के बाहर उनका एजेंडा ऐतिहासिक शख्सियतों जैसे अकबर और बाबर पर केंद्रित रहता है। इस तरह की बयानबाजी का उद्देश्य देश में शरिया कानून को लेकर बहस खड़ी करना है।"

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक छवि की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया की नजरें भारत और मोदी के नेतृत्व पर टिकी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के बाद यह स्पष्ट हो जाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण हो गई है।

गिरिराज सिंह के मुताबिक कई वैश्विक नेता इस समय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दुनिया को स्थिर और भरोसेमंद नेतृत्व की जरूरत है, जो उन्हें नरेंद्र मोदी में दिखाई देता है।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के संदर्भ में डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह संवाद इस बात का संकेत है कि वैश्विक मुद्दों पर भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने दोहराया कि मौजूदा परिस्थितियों में दुनिया का भरोसा नरेंद्र मोदी पर है और वे देशहित के साथ-साथ वैश्विक हालात को भी गंभीरता से लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का नाम लेते हुए कहा कि वे केवल लोगों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दुनिया गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है, तब भारत में विपक्ष जिम्मेदार भूमिका निभाने के बजाय राजनीति कर रहा है। विपक्ष को जनता के हित में बात करनी चाहिए। विपक्ष के लोग केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास करते है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 11:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story