ओवैसी की मदद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे हुमायूं कबीर

ओवैसी की मदद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करेंगे  हुमायूं कबीर
पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह बंगाली भाषी मुस्लिमों के लिए काम कर रहे हैं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी गैर-बंगाली मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कोलकाता, 25 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले बयानबाजी तेज हो गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि वह बंगाली भाषी मुस्लिमों के लिए काम कर रहे हैं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी गैर-बंगाली मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

हुमायूं कबीर ने आईएएनएस से कहा, "मैं यहां बंगालीभाषी मुसलमानों के लिए हूं और असदुद्दीन ओवैसी गैर-बंगाली मुसलमानों के लिए हैं।" उन्होंने आगे दावा किया कि उनकी और ओवैसी की जोड़ी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर देगी।

उन्होंने चुनावी रणनीति को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इस बीच, हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, "मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का काम चल रहा है। इसे वहीं बनने दीजिए। यह अयोध्या नहीं है बल्कि यह बंगाल का मुर्शिदाबाद है। काम जारी है और हम इसे दो साल में पूरा कर देंगे। बंगाल में इसे कोई रोक नहीं सकता।"

पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरा चरण 29 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें 142 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि पिछली बार के मुकाबले इस बार चुनावी प्रक्रिया को आसान बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चरणों की संख्या घटाकर 8 से सिर्फ दो कर दी गई है।

राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं और सभी सीटों पर होने वाले इन चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 11:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story