'कारा' में पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करेंगे सूरज वेंजारामूडु, धनुष की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता

कारा में पुलिस ऑफिसर का रोल अदा करेंगे सूरज वेंजारामूडु, धनुष की फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता
साउथ सिनेमा अपनी दमदार कहानियों और अलग तरह के किरदारों के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब किसी बड़ी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती है, तो फैंस की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इसी बीच अभिनेता धनुष की आने वाली फिल्म 'कारा' जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स लगातार एक-एक करके किरदारों का खुलासा कर रहे हैं।

चेन्नई, 25 मार्च (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा अपनी दमदार कहानियों और अलग तरह के किरदारों के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब किसी बड़ी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती है, तो फैंस की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इसी बीच अभिनेता धनुष की आने वाली फिल्म 'कारा' जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स लगातार एक-एक करके किरदारों का खुलासा कर रहे हैं।

बुधवार को फिल्म के मेकर्स ने बताया कि मलयालम अभिनेता सूरज वेंजारामूडु इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नज़र आएंगे। उनके किरदार का नाम भारतन है।

फिल्म का निर्माण कर रही वेल्स फिल्म इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस किरदार का खुलासा किया। उन्होंने सूजर के किरदार का फर्स्ट लुक भी जारी किया। इस लुक में वह एक सख्त पुलिस इंस्पेक्टर के अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''भारतन ड्यूटी पर हैं, और फिल्म से जुड़े और भी अपडेट आने वाले हैं।''

इससे पहले भी मेकर्स फिल्म के दूसरे किरदारों को लेकर जानकारी साझा कर चुके हैं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री ममिता बैजू को 'सेल्ली' नाम के किरदार में देखा जाएगा। वहीं जाने-माने निर्देशक और अभिनेता के. एस. रविकुमार फिल्म में 'कंधासामी' की भूमिका निभा रहे हैं। इन किरदारों के नाम सामने आने के बाद से ही फिल्म की कहानी को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

फिल्म की शूटिंग जारी है। कुछ समय पहले सेट से एक तस्वीर साझा की गई थी, जिसमें धनुष एक फोन बूथ से बात करते हुए नजर आए थे। फिल्म में धनुष और ममिता के अलावा इसमें जयराम, करुणास और पृथ्वी पंडिराज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के निर्देशन विग्नेश राजा कर रहे है। साथ ही उन्होंने अल्फ्रेड प्रकाश के साथ मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है। दोनों ने पहले फिल्म 'पोर थोझिल' में काम किया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 March 2026 12:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story