गोवा में फाइनल वोटर लिस्ट से बाहर रहे 97 मामलों पर कार्रवाई, मतदाता सूची में जोड़े गए कइयों के नाम

गोवा में फाइनल वोटर लिस्ट से बाहर रहे 97 मामलों पर कार्रवाई, मतदाता सूची में जोड़े गए कइयों के नाम
गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि फरवरी 2026 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए 97 मामलों पर अलग से कार्रवाई की गई है। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर इन मामलों में फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया पूरी कराई।

पणजी, 24 सितंबर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि फरवरी 2026 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए 97 मामलों पर अलग से कार्रवाई की गई है। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर इन मामलों में फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया पूरी कराई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी प्रेस नोट में कहा कि इन 97 मामलों में से कई लोगों का नाम अब मतदाता सूची में शामिल किया जा चुका है, जबकि बाकी मामलों पर प्रक्रिया जारी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने दोहराया कि किसी भी योग्य मतदाता को मतदाता सूची से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा।

यह मामला गोवा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सामने आए उन 97 मतदाताओं से जुड़ा है, जिन्हें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) ने योग्य पाया था, लेकिन उनके नाम फरवरी 2026 में प्रकाशित फाइनल रोल में शामिल नहीं हो पाए थे।

इससे पहले चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि इसके पीछे तकनीकी समस्या थी। आयोग के मुताबिक, सॉफ्टवेयर में पहले से किए गए डिलीशन को वापस लेने की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण इन मामलों में समस्या पैदा हुई थी।

गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होने से पहले इस तकनीकी समस्या को ठीक करने के लिए आठ बार लिखा था।

अब सीईओ कार्यालय ने ताजा जानकारी देते हुए कहा है कि अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुए सभी 97 मामलों को अलग से प्रोसेस किया गया। संबंधित बीएलओ ने घर-घर जाकर जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई और फॉर्म-6 भरवाया।

इसके बाद कई योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिए गए हैं। जिन लोगों के मामले अभी लंबित हैं, उनके नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया पूरी होने तक इन मामलों पर काम जारी रहेगा और कोई भी योग्य मतदाता पीछे नहीं छूटेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2026 12:06 AM IST

Tags

Next Story