सोने का दाम घटा, चांदी भी 3 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

सोने का दाम घटा, चांदी भी 3 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई
सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 1,100 रुपए और 3,000 रुपए से अधिक कम हो गया है।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 1,100 रुपए और 3,000 रुपए से अधिक कम हो गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,113 रुपए कम होकर 1,47,786 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,48,899 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,35,372 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,36,391 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 1,11,675 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,10,840 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 3,142 रुपए कम होकर 2,30,881 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,34,043 रुपए प्रति किलो था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ। खबर लिखे जाने तक सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,150 रुपए और चांदी का 05 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,32,245 रुपए पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने का दाम 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.815 डॉलर प्रति औंस पर था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना एक छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है और 1,49,000 के आसपास बना हुआ है। इसके लिए 1,51,000 एक अहम रुकावट का स्तर है।

उन्होंने आगे कहा कि बाजार ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम होने का इंतजार कर रहा है और किसी नए अपडेट के बाद ही सोने की दिशा तय होगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story