ग्रेटर बे एरिया के गुणवत्तापूर्ण विकास पर शी चिनफिंग ने बल दिया

ग्रेटर बे एरिया के गुणवत्तापूर्ण विकास पर शी चिनफिंग ने बल दिया
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 16 नवंबर को क्वांग तुंग प्रांत के चोंगशान शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुच्यांग नदी के मुख के पूर्वी और पश्चिमी तटों के मिश्रित विकास को बढ़ाकर क्वांगतुंग-हांगकांग-मकाओ वृहद खाड़ी क्षेत्र के गुणवत्ता विकास की नयी स्थिति तैयार करने पर बल दिया।

बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 16 नवंबर को क्वांग तुंग प्रांत के चोंगशान शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुच्यांग नदी के मुख के पूर्वी और पश्चिमी तटों के मिश्रित विकास को बढ़ाकर क्वांगतुंग-हांगकांग-मकाओ वृहद खाड़ी क्षेत्र के गुणवत्ता विकास की नयी स्थिति तैयार करने पर बल दिया।

शी चिनफिंग ने पहले वृहद खाड़ी क्षेत्र में महत्वपूर्ण यातायात हब शनचन-चोंगशान लिंक आकर निर्माण और संचालन की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि क्वांगतुंग-हांगकांग-मकाओ वृहद खाड़ी क्षेत्र के निर्माण में सब से पहले यातायात का एकीकरण बढ़ाना है। शनचन-चोंगशान लिंक इस संदर्भ में अग्रसर भूमिका निभाता है। इस सुपर बड़ी यातायात परियोजना का अच्छा प्रबंधन और संचलान करना चाहिए।

इस के बाद उन्होंने चोंगशान शहर में स्थित खाड़ी क्षेत्र के भावी वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी केंद्र आकर वहां के आधुनिक व्यवसायों के विकास की उपलब्धियां देखीं। उन्होंने बल दिया कि क्वांगतुंग-हांगकांग-मकाओ वृहद खाड़ी क्षेत्र का निर्माण सीपीसी केंद्रीय कमेटी द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण रणनीतिक फैसला है। क्वांगतुंग अहम मिशन निभाता है। चुच्यांग नदी के दोनों तटों के शहरों को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

वर्तमान वर्ष सुन याट-सेन की जन्म की 160वीं वर्षगांठ है। शी चिनफिंग ने चोंगशान स्थित सुन याट-सेन के पुराने आवास संग्राहलय आकर सुन याट-सेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और संग्रहालय का दौरा किया।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story