अमित शाह से मिले बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन, एनडीए की मजबूती और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ। इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देते हुए संतोष सुमन ने तस्वीरें भी साझा की।
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने एक्स पर एक पोस्ट किया कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य के विकास की प्राथमिकताओं, एनडीए गठबंधन की मजबूती, घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ।
डॉ. संतोष कुमार सुमन ने अमित शाह के व्यक्तित्व, संगठनात्मक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। देश की राजनीति में उनकी निर्णय क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यशैली उन्हें विशिष्ट पहचान देती है। उनसे मिलना हमेशा सुखद और प्रेरणादायी अनुभव होता है। आज की यह मुलाकात बेहद आत्मीय, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही।
इससे पहले, संतोष सुमन ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इसी बीच उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के शिखर पुरुष, श्रद्धेय अशोक सिंघल की स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस संबंध में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
