ग्रेटर नोएडा 12वीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय बच्चे की मौत, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित डिजाइन आर्च सोसायटी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 13 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किन परिस्थितियों में गिरा।
बच्चे की पहचान 13 वर्षीय रणविजय ढाका के रूप में हुई है। वह डिजाइन आर्च सोसायटी में रहता था। पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को थाना सूरजपुर में सूचना प्राप्त हुई कि रणविजय सोसायटी की बिल्डिंग से गिर गया है। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि फुटेज में बच्चा 12वीं मंजिल पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में नीचे गिरा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस फुटेज और घटनास्थल से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। फिलहाल पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। बच्चे के नीचे गिरने से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम को समझने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
सूरजपुर थाना पुलिस ने घटना के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मामले की जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस अन्य संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। 13 वर्षीय बच्चे की मौत से परिवार में दुख का माहौल है। फिलहाल घटना को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
