ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन हॉस्टल में हुई दो मजदूरों की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा, 9 मई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन हॉस्टल में हुई दो मजदूरों की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल में 8 मई को दो मजदूरों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतकों की पहचान शीशपाल पुत्र दौलतराम और इन्द्र उर्फ धर्मेंद्र पुत्र विजयपाल के रूप में हुई थी। दोनों की हत्या फावड़े से वार कर की गई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। जांच और सर्विलांस के आधार पर पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने गुर्जरपुर रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते मुठभेड़ हुई। बाद में पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी जयभीमनगर, गढ़ रोड, थाना भावनपुर, जिला मेरठ के रूप में हुई है।

उसकी उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह 6 मई को दोनों मृतकों के साथ हॉस्टल में माली का काम करने आया था। आरोपी के अनुसार, मृतक शीशपाल के उसकी मृत बहन से पहले संबंध थे, जिसको लेकर दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि शीशपाल और इंद्र उसे लगातार ताने मारते थे, जिससे वह काफी नाराज था। आरोपी ने बताया कि उसने पहले से ही दोनों की हत्या की योजना बना रखी थी। 8 मई की रात उसने दोनों को शराब पिलाई, जबकि खुद कम शराब पी, ताकि होश में रह सके।

जब दोनों गहरी नींद में सो गए तो उसने फावड़े से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर इंद्र जाग गया तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अवैध हथियार रखने की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 5:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story