ग्रेटर नोएडा यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बड़ी गति, सीएम योगी ने कंपनियों को सौंपे आवंटन पत्र

ग्रेटर नोएडा यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बड़ी गति, सीएम योगी ने कंपनियों को सौंपे आवंटन पत्र
ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन बड़ी कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ग्रेटर नोएडा, 24 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन बड़ी कंपनियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

इन कंपनियों में एस्कॉर्ट्स कुबोट लिमिटेड, सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह आवंटन इनवेस्ट यूपी की सिफारिश पर किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में निवेश को आकर्षित करना और औद्योगिक विकास को गति देना है।

सबसे बड़ा आवंटन सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को किया गया है, जिसे 154 एकड़ भूमि प्रदान की गई है। कंपनी यहां ट्रैक्टर और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना में करीब 2029 करोड़ रुपये का निवेश होगा और अनुमानित 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

वहीं, सेक्टर-8डी में सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां ट्रैक्टर निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिसमें लगभग 1219.81 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस परियोजना के जरिए करीब 1200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

इसके अलावा, सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को भी सेक्टर-8डी में 30,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई है। कंपनी यहां ड्राई फ्रूट प्रोसेसिंग और पैकेजिंग यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना में लगभग 225.16 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा और करीब 569 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

इन तीनों परियोजनाओं के माध्यम से न केवल यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में औद्योगिक आधार मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। साथ ही, इससे ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 5:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story