गुजरात 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी 83.86 प्रतिशत छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी

गुजरात 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी 83.86 प्रतिशत छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाजी
गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने बुधवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार कुल पास प्रतिशत 83.86 रहा, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 0.78 प्रतिशत अधिक है। रिजल्ट घोषित होने के बाद से पास हुए छात्रों और उनके परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

गांधीनगर, 6 मई (आईएएनएस)। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने बुधवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार कुल पास प्रतिशत 83.86 रहा, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 0.78 प्रतिशत अधिक है। रिजल्ट घोषित होने के बाद से पास हुए छात्रों और उनके परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.28 रहा, जिसे काफी अच्छा माना जा रहा है। जिलावार नतीजों की बात करें तो नर्मदा जिला सबसे आगे रहा, जहां 90.85 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं, पंचमहल जिले का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा और यहां पास प्रतिशत 76.42 दर्ज किया गया।

कुछ परीक्षा केंद्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। गांधीनगर के आंजोल केंद्र ने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल कर सभी को चौंका दिया। दूसरी ओर, दाहोद के मुनखोला केंद्र का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा, जहां केवल 33.74 प्रतिशत छात्र ही पास हो सके।

इसके अलावा पूरे राज्य में करीब 130 स्कूल ऐसे रहे, जहां 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया गया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। वहीं, 3 स्कूल ऐसे भी रहे, जहां एक भी छात्र पास नहीं हो सका, जो चिंता का विषय है।

राजकोट जिले ने भी इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां 88.11 प्रतिशत छात्र पास हुए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 87.19 प्रतिशत था।

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना 7 अंकों का सीट नंबर दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं। सीट नंबर दर्ज करते ही ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाती है। इसके अलावा, व्हाट्सएप के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी गई है। इसके लिए छात्रों को 6357300971 नंबर अपने मोबाइल में सेव करना होगा और फिर उसी नंबर पर अपना सीट नंबर भेजना होगा। कुछ ही सेकंड में रिजल्ट मैसेज के रूप में मिल जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 May 2026 12:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story