गुजरात एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

गुजरात एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए
एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे। राज्य सरकार ने पदक विजेताओं और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों समेत कुल 18 एथलीट्स को 9.27 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की।

गांधीनगर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे। राज्य सरकार ने पदक विजेताओं और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों समेत कुल 18 एथलीट्स को 9.27 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि प्रदान की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात के युवा खिलाड़ियों ने अपने दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय पुरुष क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 66-66 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर मिले, जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की राधा यादव को 66 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।

पैरा एथलीट अंजना रोहितभाई बुम्बडिया को गोल्ड मेडल जीतने पर 2 करोड़ रुपए और निमिषा सीएस को लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल के लिए 1 करोड़ रुपए का चेक मिला। तेजलबेन डामोर को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए कुल 1.5 करोड़ रुपए, जबकि राकेशभाई धनजीभाई भट्ट को 100 और 200 मीटर दौड़ में दो ब्रॉन्ज मेडल पर 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल को दो ब्रॉन्ज मेडल के लिए 75 लाख रुपए और सोनलबेन पटेल को ब्रॉन्ज मेडल के लिए 50 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी मानुष शाह को 25 लाख रुपए पुरस्कार के तौर पर मिले।

इनके अलावा, मानव ठक्कर (5 लाख रुपए), हरमीत देसाई (2.5 लाख रुपए), आर्यन नेहरा (5 लाख रुपए), अंकिता रैना (2.5 लाख रुपए), अनिकेत पटेल (2.5 लाख रुपए), मितवा चौधरी (5 लाख रुपए), भाविककुमार भरवाड़ (5 लाख रुपए) और विष्णु वाघेला (1.65 लाख रुपए) आर्थिक सहायता के रूप में मिले।

जो खिलाड़ी सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों, कोच और प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की इस प्रोत्साहन पहल के लिए आभार व्यक्त किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story