गुजरात गांधीनगर फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात गांधीनगर फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार
गुजरात के गांधीनगर में एक आदमी से जुड़े फायरिंग केस में गांधीनगर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गांधीनगर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के गांधीनगर में एक आदमी से जुड़े फायरिंग केस में गांधीनगर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये गिरफ्तारियां नवरात्रि के दौरान डीजे की आवाज को लेकर शुरू हुए झगड़े के बाद हुई फायरिंग से जुड़ा है। झगड़े के बाद आरोपियों ने फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान पैर काटना पड़ा था। इसी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह घटना 18 अक्टूबर की है, जहां नवरात्रि के दौरान गांधीनगर के मानसा जिले के वर्षोदा गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित की पहचना अरविंद चावड़ा के रूप में हुई है, जिसकी डीजे की आवाज को लेकर आरोपी दिग्विजय चावड़ा के साथ कहासुनी और मारपीट हुई।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस मामले में शामिल कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गांधीनगर पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जयदीप रमन सिंह चावड़ा (उम्र-41, निवासी बे मध, वरसोडा), आदर्श सिंह उर्फ ​​अदिराज घनश्याम सिंह चावड़ा (उम्र-23, निवासी बे मध, वरसोडा), राहुल सिंह जीवन सिंह चावड़ा (उम्र-25, निवासी बे मध, वरसोडा), नरेंद्र सिंह उर्फ ​​पप्पू निकुसिंह राठौड़ (उम्र-34, निवासी जूना संघपुर, वीजापुर), भाविकसिंह मुकेशसिंह वाघेला (उम्र-24, निवासी खरेजा, गांधीनगर), शक्तिराजसिंह राजेंद्रसिंह वाघेला (उम्र-22, निवासी रखेजा, गांधीनगर), धर्मराजसिंह गणपतसिंह वाघेला (उम्र-22, निवासी वासन, गांधीनगर), पुरमसिंह लक्ष्मणसिंह चौहान (उम्र-27, निवासी लोदरा, मानसा), तरुणभाई मुकेशभाई रावल (उम्र-20, निवासी लोदरा, मानसा) और प्रकाश मुकेशभाई वंजारा (उम्र-26, निवासी लोदरा, मानसा) के रूप में हुई है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों तथा इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी विस्तृत जांच चल रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story