गुना बैडमिंटन खेलते दिखे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा

गुना बैडमिंटन खेलते दिखे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय गुना के दौरे पर हैं। बीते दिन शनिवार को गुना में उन्होंने बैडमिंटन अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के साथ बैडमिंटन खेला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

भोपाल, 28 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय गुना के दौरे पर हैं। बीते दिन शनिवार को गुना में उन्होंने बैडमिंटन अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के साथ बैडमिंटन खेला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर सिंधिया ने कैप्शन लिखा कि बैडमिंटन कोर्ट पर बिताए ये पल याद दिला गए कि फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा है।

बीते दिन गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आह्वान किया था कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जन आंदोलन बनाएं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं और वे शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुना जिले के कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी उद्गम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व, प्रकृति और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्राम चिनेरा में 17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण किया।

बीते दिन उन्होंने कहा था कि जल संरचनाओं का निर्माण और जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला है। सिंधिया ने खुटियावाड़ में सनगार्नर के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया जिसकी लागत 20 करोड़ है और जो 4.5 मेगावाट की क्षमता के साथ 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। सिंधिया ने कहा कि आत्मनिर्भरता और सौर ऊर्जा के संकल्प को साकार करने की दिशा में ये प्लांट महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Jun 2026 1:26 PM IST

Tags

Next Story