ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वो भी जाएगा राहुल गांधी

ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वो भी जाएगा राहुल गांधी
देश के कई हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वो भी जाएगा।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वो भी जाएगा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज गांधी जयंती है और आज ही हजारों नौजवान वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर हैं। शांतिपूर्वक, बिना हिंसा के, अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए। उनकी मांग साफ है ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि बापू ने यही सिखाया था - सच बोलो, शांति से लड़ो और यही सरकार को सबसे ज्यादा डराता है, क्योंकि लाठी से भीड़ रोकी जा सकती है, सवाल नहीं। ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वो भी जाएगा।

सीजेपी के साथ ही साथ वामपंथी छात्र संगठनों और कई अन्य संगठनों ने शुक्रवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की थी। वहीं, आम आदमी पार्टी समेत कई राजनीतिक दल के नेता भी प्रदर्शन करने पहुंच रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें हटाया। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2026 10:57 PM IST

Tags

Next Story