'हम मौकों को भुनाने में नाकाम रहे', सेमीफाइनल में पीएसजी से मिली हार पर बोले हैरी केन

हम मौकों को भुनाने में नाकाम रहे, सेमीफाइनल में पीएसजी से मिली हार पर बोले हैरी केन
एफसी बायर्न म्यूनिख को यूईएफए चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। डिफेंडिंग चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-5 से मुकाबले को अपने नाम किया और फाइनल का टिकट कटाया। इस हार के बाद बायर्न के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने गहरी निराशा जताई है।

म्यूनिख, 7 मई (आईएएनएस)। एफसी बायर्न म्यूनिख को यूईएफए चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। डिफेंडिंग चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-5 से मुकाबले को अपने नाम किया और फाइनल का टिकट कटाया। इस हार के बाद बायर्न के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने गहरी निराशा जताई है।

दूसरे लेग का मुकाबला म्यूनिख के एलियांज एरिना में खेला गया, जो 1-1 से ड्रॉ रहा। पीएसजी के लिए ओस्मान डेम्बेले ने पहला गोल किया, जिससे टीम ने बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद मैच के आखिरी हिस्से में हैरी केन ने गोल करके बायर्न की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी।

पहले लेग और कुल मिलाकर प्रदर्शन के आधार पर पीसीजी ने बढ़त बनाए रखी और लगातार दूसरे चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचने में सफल रही। मैच के बाद हैरी केन ने कहा कि यह हार स्वीकार करना आसान नहीं है। उन्होंने माना कि दोनों लेग में टीम कई अच्छे मौकों का फायदा नहीं उठा पाई, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। केन ने कहा कि ऐसे बड़े मुकाबलों में छोटे-छोटे मौके बहुत अहम होते हैं और उनकी टीम इन मौकों को भुनाने में सफल नहीं हुई।

हालांकि, उन्होंने अपनी टीम के जज्बे और मेहनत की तारीफ भी की। केन ने कहा कि उन्हें इस क्लब और टीम का हिस्सा होने पर गर्व है और भले ही हार का दुख अभी रहेगा, लेकिन टीम को आगे के मुकाबलों पर ध्यान देना होगा। उन्होंने बायर्न के फैंस का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम का समर्थन किया। केन ने कहा कि वह आने वाले घरेलू फाइनल में फैंस से मिलने के लिए उत्साहित हैं और टीम वहां बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

मैच की शुरुआत में पीएसजी ने मजबूत खेल दिखाया और ख्विचा क्वारात्सखेलिया की बेहतरीन असिस्ट पर डेम्बेले ने गोल दागा। इसके बाद बायर्न ने लगातार हमले किए, जिसमें जमाल मुसियाला और माइकल ओलिस ने मौके बनाए, लेकिन पीएसजी के गोलकीपर माटवेई सफोनोव ने शानदार बचाव किए। आखिरी मिनटों में केन का गोल भी बायर्न को जीत नहीं दिला सका, और पीएसजी ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब बायर्न का ध्यान घरेलू लीग बुंडेसलीगा पर है, जहां वे खिताब की रेस में बने हुए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 8:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story