कर्नाटक हाईकोर्ट में बंपर भर्ती प्यून समेत 93 पदों पर मौका, 21 मई तक करें आवेदन

कर्नाटक हाईकोर्ट में बंपर भर्ती प्यून समेत 93 पदों पर मौका, 21 मई तक करें आवेदन
हाईकोर्ट में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने प्यून (चपरासी) सहित 93 रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियों हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बेंगलूरु, 7 मई (आईएएनएस)। हाईकोर्ट में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने प्यून (चपरासी) सहित 93 रिक्त पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियों हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने जिन 93 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें चपरासी, चौकीदार, सफाईकर्मी, और चपरासी (हाउसकीपिंग) के संयुक्त रूप से 85; लिफ्ट अटेंडर के 5; असिस्टेंट बाइंडर के 1; दर्जी के 1; और धोबी के 1 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से कम से कम एसएसएलसी/10वीं उत्तीर्ण या समकक्ष होना अनिवार्य है। इसी के साथ कुछ पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अनुभव होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 29 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अंतिम मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 19,900 से 69,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल के लिए 200 रुपए और एससी/एसटी/ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए 100 रुपए तय किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 8:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story