हमारे नेता राहुल गांधी छात्रों से संवाद करके उनकी समस्याओं को सुनेंगे अजय राय

हमारे नेता राहुल गांधी छात्रों से संवाद करके उनकी समस्याओं को सुनेंगे  अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ प्रयागराज में 8 अगस्त को होने वाले ‘छात्र संवाद’ के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जब हमारे नेता राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने जा रहे हैं, तभी आरएसएस ने भी छात्रों से संवाद करने का फैसला क्यों किया है?

प्रयागराज, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ प्रयागराज में 8 अगस्त को होने वाले ‘छात्र संवाद’ के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जब हमारे नेता राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने जा रहे हैं, तभी आरएसएस ने भी छात्रों से संवाद करने का फैसला क्यों किया है?

अजय राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी छात्रों से संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे और उनकी समस्याओं का भी निराकरण करेंगे।

उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग झारखंड का मुद्दा उठा रहे हैं। आखिर ये लोग बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों का मुद्दा क्यों नहीं उठा रहे हैं। ये लोग इस बात का जिक्र क्यों नहीं कर रहे हैं कि वहां बच्चों को किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। देश के लोगों और बच्चों को पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनके मुद्दों को उठाएंगे। उनकी समस्याओं को उठाएंगे और उसका निराकरण करने की दिशा में पूरी रूपरेखा भी निर्धारित करेंगे।

इसके अलावा, उन्होंने झारखंड के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि हम वहां पर कार्रवाई कर रहे हैं। हम वहां कार्रवाई करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के मुताबिक, यह लोग सभी काम गुजरात के ठेकेदारों को देकर देश के बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं कर रहे हैं। यहां सभी प्रकार के सरकारी प्रेस को बंद कर दिया गया है। इन लोगों ने पूरा काम गुजरात के लोगों को दे दिया है। यहां पर स्थिति ऐसी हो गई कि सिपाही की भर्ती करने वाली कंपनी तक भाग गई। कुल मिलाकर यह कंपनी की सरकार है, जो लोगों के हितों पर लगातार कुठाराघात कर रही है लेकिन अब इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 5:23 PM IST

Tags

Next Story