किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार एदल सिंह कंसाना

किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार पूरी तरह तैयार एदल सिंह कंसाना
मध्य प्रदेश में कम बारिश की स्थिति को लेकर किसानों की चिंता के बीच किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

छतरपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कम बारिश की स्थिति को लेकर किसानों की चिंता के बीच किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

छतरपुर दौरे के दौरान कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।

बैठक के बाद समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान मंत्री एदल सिंह कंसाना ने अपने दौरे और बैठकों को लेकर कहा कि उनकी कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा से संबंधित बैठक भी आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से मेरा दौरा नहीं हुआ था, इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करना भी जरूरी था। बैठक के दौरान यह देखकर अच्छा लगा कि जिले में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर सामंजस्य है। सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर काम कर रहे हैं और सरकारी योजनाओं का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखते हुए उन्हें धरातल तक पहुंचाया जाए।

मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की स्थिति को लेकर किसानों की चिंता के बीच कृषि मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को कम बारिश को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार और कृषि विभाग परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।

बैठक में दिए गए निर्देशों को लेकर सवाल पूछे जाने पर मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक हर महीने होती है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में क्या होता है, यह सभी जानते हैं। इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट किया कि बैठक का उद्देश्य सरकार के कामकाज और विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समन्वय बनाए रखना है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 5:43 PM IST

Tags

Next Story