हमारे प्रदर्शन में गिरावट आई है, जल्द मजबूत वापसी करेंगे शिवम दुबे

हमारे प्रदर्शन में गिरावट आई है, जल्द मजबूत वापसी करेंगे शिवम दुबे
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा है कि पिछले कुछ समय से निश्चित रूप से टी20 में टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे और अपनी फॉर्म फिर से हासिल करेंगे।

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा है कि पिछले कुछ समय से निश्चित रूप से टी20 में टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है, लेकिन हम जल्द ही वापसी करेंगे और अपनी फॉर्म फिर से हासिल करेंगे।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में पहले टी20 की शुरुआत से पूर्व ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में शिवम दुबे ने कहा, "वर्ल्ड कप से पहले और वर्ल्ड कप के दौरान भी हमारी टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा था। हाल में प्रदर्शन में निश्चित रूप से गिरावट आई है, लेकिन मुझे लगता है कि जैसे ही हम इस गिरावट को रोकेंगे, हम फिर से बेहतर प्रदर्शन करने लगेंगे।"

जिम्बाब्वे सीरीज की तैयारियों पर दुबे ने कहा कि यात्रा और व्यवस्था को लेकर थोड़ी चुनौती थी—खासकर उनके और कुछ अन्य खिलाड़ियों के इंग्लैंड में वनडे सीरीज समाप्त होने के बाद हरारे पहुंचने के कारण—लेकिन टीम आगे के मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, "सब कुछ अच्छा रहा। कुछ खिलाड़ी देर से पहुंचे। लेकिन, हम इसके लिए तैयार हैं। मैं यहां पहले खेल चुका हूं, यह शानदार मैदान है। हमें यहां खेलना पसंद है। शायद मैंने पेशेवर तौर पर जिम्बाब्वे के मैच नहीं देखे हैं, लेकिन मुझे पता है कि यह टीम दिन-ब-दिन बेहतर हो रही है। मैंने 2024 में उनके खिलाफ खेला है, फिर हमने इस साल टी20 वर्ल्ड कप में उनके खिलाफ खेला। वे बेहतर हो रहे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि उनकी टीम बेहतर प्रदर्शन कर रही है।"

टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया का इस फॉर्मेट में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज गंवानी पड़ी। आयरलैंड ने भारत को अपने घर में 2-0 से हराया था। इसके बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड में 5 टी20 मैचों की सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड और इंग्लैंड में हार के बाद भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 July 2026 5:35 PM IST

Tags

Next Story