हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी सीएम मोहन यादव

हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की मूल अवधारणा, हमारी जीवन पद्धति पर्यावरण के अनुसार थी। हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी है।

भोपाल, 5 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति की मूल अवधारणा, हमारी जीवन पद्धति पर्यावरण के अनुसार थी। हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी है।

राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' का शुभारंभ करते हुए सीएम मोहन यादव ने सर्कुलर इकॉनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स, एप्को और इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के दस्तावेजों का विमोचन किया। कार्यक्रम में प्रदेश की आठ श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए।

उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलता पूर्वक 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर 13वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस पूरे आयोजन के पीछे प्रधानमंत्री मोदी का विजन है। हमारी सनातन संस्कृति की मूल अवधारणा, हमारी जीवन पद्धति पर्यावरण के अनुसार थी। आज पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व हमारी तरफ देख रहा है। हमारा सौभाग्य है कि परमात्मा ने हमें 5 तत्वों से बनी सृष्टि प्रदान की है। इस सृष्टि में हमारे हर शास्त्र में विस्तार से पर्यावरण की व्याख्या की गई है। छोटे-छोटे वेद-वाक्यों में सारी बातें विस्तार से कही गई हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अगर हम अपने चारों तरफ के वातावरण को देखें, तो हमारी किसी भी प्रकार की पद्धति, पूजा-पाठ, प्रकृति के बिना अधूरा है। हम संध्यावंदन करते हैं, सूर्य को अर्घ्य देते हैं, भगवान को लगने वाला भोग तुलसी के बिना नहीं लगता। इस बात को वैज्ञानिक तरीके से भी कहा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाली शख्सियत होंगे। आने वाले 4 दिनों में वे पंडित जवाहरलाल नेहरू से आगे निकल जाएंगे। यह भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दलों के गठबंधन में सरकार चलाई थी। उन्होंने देश को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी अनेक सौगातें दी हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत इतना सशक्त हुआ कि वह दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मुंहतोड़ जबाव देता है। वर्तमान समय में देश आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त हुआ है। भारतीय प्रतिभाएं अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और खेल सहित सभी क्षेत्रों में दुनियाभर में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हर अवसर पर खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Jun 2026 4:47 PM IST

Tags

Next Story