पति को कुचलने की धमकी देकर महिला का यौन शोषण, दूसरे मामले में सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी

पति को कुचलने की धमकी देकर महिला का यौन शोषण, दूसरे मामले में सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी
  • 23 वर्षीय विवाहित महिला से रेप, पति को कुचलने की दी धमकी
  • दूसरा मामले में 33 वर्षीय तलाकशुदा महिला से स्नैपचैट पर हुई थी आरोपी की पेशी
  • दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

Nagpur News. बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के अलग अलग यौन शोषण के मामले सामने आए हैं। इनमें एक मामले में पीड़िता को धमक दी गई कि उसके पति को सड़क पर वाहन से कुचल दिया जाएगा, जबकि दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर शोषण किए जाने की बात सामने आई है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

पहला मामला 23 वर्षीय विवाहित महिला से जुड़ा है, जो निजी काम करती है। काम के दौरान उसकी पहचान आरोपी वैभव राजेश्वर नागदेवे (27), न्यू म्हालगी नगर निवासी, से हुई थी। आरोप है कि 5 जुलाई 2025 से 6 मई 2026 के बीच आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर ओमकार नगर स्थित रिगल ओयो होटल ले जाकर उसका यौन शोषण किया। बाद में पीड़िता ने उससे संबंध समाप्त करने की कोशिश की और अपने पति को जानकारी दी। तो पति का आरोपी के साथ विवाद हुआ, जिसमें आरोपी ने मारपीट की और पीड़िता को धमकी दी कि वह उसके पति को वाहन से कुचलकर जान से मार देगा। इसके बाद मामला थाने पहुंचा।

दूसरा मामला भी बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र का ही है। इसमें 33 वर्षीय तलाकशुदा महिला, जो एक बच्चे की मां है, उसके साथ स्नैपचैट के माध्यम से आरोपी पलाश अजय काकीरवार उम्र 32 साल ने दोस्ती की थी। आरोप है कि 25 जनवरी 2025 से 9 मई 2026 के बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को मनीष नगर स्थित लोटस ओयो होटल ले जाकर यौन शोषण किया। इस दौरान डेढ़ लाख रुपये कीमत का मंगलसूत्र भी गायब होने की बात सामने आई है। बाद में जब पीड़िता ने शादी की बात उठाई, तो आरोपी ने गाली-गलौज कर धमकी देते हुए शादी से इनकार कर दिया।

पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   5 Jun 2026 5:33 PM IST

Tags

Next Story