हमारी कोशिश है कि अमरनाथ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो महबूबा मुफ्ती

हमारी कोशिश है कि अमरनाथ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो महबूबा मुफ्ती
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रा से पहले सोनमर्ग का दौरा किया, जहां वो आम लोगों से मुखातिब हुईं।

श्रीनगर, 18 जून (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रा से पहले सोनमर्ग का दौरा किया, जहां वो आम लोगों से मुखातिब हुईं।

महबूबा मुफ्ती ने लोगों से अपील की है कि अमरनाथ यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। यह देखा गया है कि अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का सोनमर्ग के लोग बहुत ही ख्याल रखते हैं। उनकी यह कोशिश होती है कि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, लेकिन आज की स्थिति अलग है। आज हमारे समाज में मुस्लिमों को लेकर एक अलग तरह की नफरत है। ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम अमरनाथ यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को हर संभव मदद करें।

इस बीच, महबूबा मुफ्ती ने सोनमर्ग के स्थानीय लोगों की चुनौतियों को भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, मैंने सुना है कि यहां के लोगों को बालटाल जाने का मौका नहीं मिला है, जबकि इन लोगों ने लाखों का सामान खरीदकर रख लिया है। इसके बावजूद इन्हें समुचित मौका नहीं मिला है। इसके अलावा, यहां के लोगों को इस बात का डर है कि गंडोला बन जाने से इनका रोजगार छीना जाएगा। ऐसी स्थिति में मेरी एलजी साहब से यह गुजारिश रहेगी कि वो गांदर कहीं और जाकर बनाए, ताकि यहां के लोगों का रोजगार सुरक्षित रहें और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। दुर्भाग्य की बात है कि उनका रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पा रहा है।

साथ ही, उन्होंने ट्रैकिंग को दोबारा से शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद ट्रैकिंग बंद हो चुका है। ऐसी स्थिति में जिन लोगों की जीविका इससे चलती है, उन्हें दिक्कत हो सकती है। लिहाजा मेरी प्रशासन से मांग है कि ट्रैकिंग को दोबारा से शुरू किया जाए, ताकि आगामी दिनों में एंडवेचर से जुड़े लोगों को फायदा पहुंचेगा।

इसके अलावा, उन्होंने जीरो प्वाइंट को लेकर भी अपनी बात रखी। उनके मुताबिक, गर्वनर नरिंदर नाथ वोहरा के नेतृत्व में यह फैसला किया गया था कि पानी के इस पार के बहाव को कारगिल की तरफ किया जाए और वहीं दूसरी पानी के एक बहाव को गांदरबल की तरफ किया जाए, ताकि हमारे लोग वहां पर आसानी से जा सके। इसके अलावा, शौचालय की भी दिक्कत है। इससे यहां पर आने वाले पर्यटन को दिक्कत होती है, लिहाजा जरूरी हो जाता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां पर शौचालय बनाया जाए, ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा, पानी ट्रैक का निर्माण किया जाए।

महबूबा मुफ्ती के मुताबिक, यहां पर अस्पताल का भी निर्माण होना चाहिए, ताकि किसी भी पर्यटक को कोई दिक्कत नहीं, क्योंकि आमतौर पर यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्हें आमतौर पर दिक्कत होती है। अगर अस्पताल बन जाएगा तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा, यहां पर वेटेनरी अस्पताल भी बनना चाहिए, ताकि जानवरों को भी किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।

इसके अलावा, उन्होंने यहां के लोगों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब कभी-भी यहां पर किसी भी पर्यटन को कोई दिक्कत हुई तो स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए हैं।

वहीं, पीडीपी प्रमुख ने महबूबा मुफ्ती ने सोनमर्ग की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सोनमर्ग का आरंभ मुफ्ती साहब ने किया। इसे हम गेटवे ऑफ लद्दाख भी कहते हैं। उन्होंने मुजफ्फराबाद रोड खोला और रावला रोड खोला। अब हमें विश्वास है कि यहां चीन जाने के लिए भी गेटवे बनेगा।

उन्होंने कहा कि इन तमाम स्थितियों के बीच यहां पर आने वाले अमरनाथ यात्रियों को संदेश है कि वो यहां से खुश होकर जाए। उन्हें यहां पर आते समय किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के लोगों के मसलों को दूर करने के लिए संवाद स्थापित किया जाए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Jun 2026 8:21 PM IST

Tags

Next Story