हमारी सरकार लोगों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध मंत्री जयवीर सिंह

हमारी सरकार लोगों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध  मंत्री जयवीर सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल 19 मार्च को पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि किस तरह से यह सरकार लोगों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 साल 19 मार्च को पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि किस तरह से यह सरकार लोगों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमारी सरकार 9 साल पूरे करने जा रही है। इस खास मौके पर विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके इतर, हमारे मंत्री लोगों के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बता रहे हैं, ताकि उन्हें पता चल सके कि किस तरह यह सरकार लोगों के हित को लेकर प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार लोगों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करती है। हमारी कार्यशैली हमेशा से ही लोगों के हितों को प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखने की रही है।

मंत्री जयवीर सिंह ने दावा किया कि इन 9 सालों में हमारी सरकार ने हमेशा से ही प्रदेश के विकास के लिए काम किया। हमारी कार्यशैली के परिणामस्वरूप आज की तारीख में लोगों के बीच में प्रदेश को लेकर पूरी धारणा बदल चुकी है। यही कारण है कि आज की तारीख में प्रदेश में विकास को लेकर दोगुनी गति से काम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने कुल मिलाकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया है। इसके साथ अभी तक किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया गया। इन्हीं सब कारणों की वजह से आज की तारीख में हम विकास की अच्छी छलांग लगा पाने में सफल रहे हैं और मैं आप सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आगामी दिनों में भी हम इसी दोहरी गति से काम करते रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि आज इस खास मौके पर मुख्यमंत्री कार्यक्रम का भी आयोजन कर रहे हैं, जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके इतर, अन्य मंत्री भी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी लोगों को बता रहे हैं, ताकि प्रदेश की जनता को यह पता चल सके कि किस तरह से यह सरकार काम कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 1:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story