निलंबन हटने के बाद कांग्रेस के सांसदों से मिले राहुल गांधी, चाय पर की चर्चा

निलंबन हटने के बाद कांग्रेस के सांसदों से मिले राहुल गांधी, चाय पर की चर्चा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक अनौपचारिक मुलाकात में अपने उन साथी सांसदों से संवाद किया जिनका निलंबन हाल ही में खत्म किया गया है। इस दौरान उन्होंने उनके साथ चाय-कॉफी पर बातचीत की और पूरे मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की।

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक अनौपचारिक मुलाकात में अपने उन साथी सांसदों से संवाद किया जिनका निलंबन हाल ही में खत्म किया गया है। इस दौरान उन्होंने उनके साथ चाय-कॉफी पर बातचीत की और पूरे मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की।

यह मुलाकात उस फैसले के एक दिन बाद हुई, जब लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के प्रस्ताव के बाद कांग्रेस के आठ सांसदों का निलंबन वापस ले लिया गया। इससे पहले बजट सत्र के दौरान हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस नेतृत्व ने खेद जताया था जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में राहुल गांधी ने सभी सांसदों से उनके निलंबन के दौरान हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। सांसदों ने भी उन्हें विस्तार से बताया कि उस दौरान सदन में क्या-क्या हुआ और किस तरह की स्थिति बनी थी।

जिन सांसदों का निलंबन हटाया गया है उनमें अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, सी किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत यदाओराव पाडोले, एस. वेंकटेश और डीन कुरियाकोस शामिल हैं। ये सभी सांसद 3 फरवरी को बजट सत्र के दौरान हंगामे के आरोप में सस्पेंड किए गए थे। आरोप था कि उन्होंने सदन की कार्यवाही में बाधा डाली और स्पीकर की ओर कागज फेंके।

निलंबन हटने के बाद कांग्रेस सांसदों ने इस फैसले का स्वागत किया और पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ अध्यक्ष का भी धन्यवाद किया। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि विपक्ष की भूमिका लोकतंत्र में बेहद अहम होती है और वे जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।

सांसदों का कहना है कि संसद में बहस और चर्चा के जरिए ही जनता की आवाज सामने आती है, इसलिए विपक्ष का सक्रिय रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहेंगे और जहां जरूरत होगी, वहां विरोध भी दर्ज कराएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story