हमारी सरकार सावधानी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ फैसले लेती है सुधांशु त्रिवेदी
नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल के एक्साइज ड्यूटी पर कटौती की है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सरकार के इस फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सावधानी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ फैसले लेती है।
नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण पूरी दुनिया में बहुत ही चिंताजनक हालात बने हुए हैं। ऊर्जा और पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर बहुत ही गंभीर परिस्थितियां दुनियाभर में देखने को मिल रही हैं, जहां दक्षिण एशिया-दक्षिण पूर्व एशिया में 30 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक मूल्य वृद्धि हो रही है, अमेरिका में 20 से 30 प्रतिशत, यूरोप में 20 प्रतिशत, और अफ्रीकी देशों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर वैश्वीकरण के इस दौर में भारत उससे अछूता हो, यह संभव नहीं है। लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने यह फैसला पूरी सावधानी, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ लिया है, ताकि आम लोगों पर इसका बोझ न पड़े। इसलिए, दो अहम फैसले लिए गए हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर ज्यादा टैक्स लगाया गया है और एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। यह फैसला दिखाता है कि हमारी सरकार लोगों के प्रति कितनी संवेदनशील है।
भाजपा सांसद ने कहा कि इस अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में भारत के जनसामान्य हितों को सुरक्षित रखते हुए व्यवस्थित और संवेदनशील तौर पर सरकार कार्य कर रही है।
सरकार के फैसले की सराहना करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि आज रामनवमी है, और मुझे लगता है कि पीएम मोदी ने श्रीराम के उन्हीं आदर्शों से प्रेरणा ली है, जिन्हें रामचरितमानस में तुलसीदास ने लिखा है।
विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि उन्हें ध्यान में रखना चाहिए कि वे सिर्फ विपक्ष में नहीं हैं, वे कई राज्यों की सत्ता में भी हैं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में सरकार चला रही है। इसीलिए, उन्हें इस विपरीत परिस्थिति में टीम इंडिया के तौर पर काम करना चाहिए।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   27 March 2026 6:21 PM IST












