हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिलीप जायसवाल

हर बार झूठा व भ्रामक प्रचार करती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  दिलीप जायसवाल
बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हर बार झूठा और भ्रामक प्रचार करती हैं।

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हर बार झूठा और भ्रामक प्रचार करती हैं।

दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से कहा कि ममता बनर्जी अब ऐसे बयान इसलिए दे रही हैं क्योंकि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है और वह अपना 'आखिरी कार्ड' खेल रही हैं।

दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2014 में सत्ता में आने से पहले पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जो वादे किए थे, उन्हें लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 और वक्फ कानून जैसे कई मुद्दे पार्टी के पुराने एजेंडे का हिस्सा थे, जिन्हें अब लागू किया गया है। साथ ही, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और 'वन नेशन, वन इलेक्शन' जैसे बड़े फैसलों को भी उन्होंने जरूरी बताया। उनका कहना है कि इनसे देश का खर्च बचेगा और आम लोगों को सुविधा मिलेगी।

जायसवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता “डसने वाले सांप” की तरह हैं, और उन्होंने देश को नुकसान पहुंचाया है।

बता दें कि ममता बनर्जी ने पाकिस्तान की ओर से कोलकाता पर हमले की हालिया धमकी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया था कि प्रधानमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर चुप क्यों हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि चुनावी रैलियों में बंगाल को निशाना बनाने वाले प्रधानमंत्री देश की सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील विषय पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं।

वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर हो रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद नहीं लाई गईं, बल्कि यह पहले से ही इस्तेमाल में हैं। उन्होंने याद दिलाया कि बैलेट पेपर के दौर में वोटों की गिनती में काफी समय लगता था, इसलिए कांग्रेस के शासनकाल में ईवीएम को लागू किया गया था।

इसके अलावा, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह हैरानी की बात है कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेता बिना किसी ठोस आधार के अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 April 2026 2:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story