हर्षित भट्ट की मौत के मामले में पुलिस को जांच तेज, यूपीआरएनएन के पास थी जमीन की जिम्मेदारी

हर्षित भट्ट की मौत के मामले में पुलिस को जांच तेज, यूपीआरएनएन के पास थी जमीन की जिम्मेदारी
नोएडा में एक दर्दनाक हादसे ने निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 21 वर्षीय छात्र हर्षित भट्ट की मौत एक अधूरे पड़े निर्माण स्थल के गहरे गड्ढे में डूबने से हो गई। इस मामले में बीती देर रात डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

नोएडा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा में एक दर्दनाक हादसे ने निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 21 वर्षीय छात्र हर्षित भट्ट की मौत एक अधूरे पड़े निर्माण स्थल के गहरे गड्ढे में डूबने से हो गई। इस मामले में बीती देर रात डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

सूत्रों के अनुसार, घटना के समय हर्षित अपने तीन साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। पुलिस ने तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, यह निर्माण स्थल एक प्रस्तावित हैबिटेट सेंटर का था, जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) को सौंपी गई थी। इस परियोजना की लागत करीब 395.26 करोड़ रुपए बताई गई थी और इसे 5 मई 2021 तक पूरा किया जाना था, जबकि संपत्ति हस्तांतरण की तिथि 30 अक्टूबर 2023 तय थी।

हालांकि, मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया और साइट को अधूरा छोड़ दिया गया। निर्माण रुकने के बाद यहां करीब 25 से 30 फीट गहरा गड्ढा खुला रह गया, जिसमें बारिश का पानी भरकर दलदल जैसी स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि साइट के चारों ओर कुछ हिस्सों में शेड लगाए गए थे, लेकिन जिस दिशा से छात्र अंदर गए, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इसी लापरवाही के कारण छात्र उस खतरनाक गड्ढे तक पहुंच गए। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि इतने बड़े और खतरनाक गड्ढे को बिना सुरक्षा के छोड़ना गंभीर लापरवाही है।

वर्तमान में जमीन की देखरेख की जिम्मेदारी यूपीआरएनएन के पास है, ऐसे में सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर अधूरे निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त नियमों की जरूरत को उजागर करती है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 6:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story