पीएम आवास योजना से पूरा हुआ झज्जर के जरूरतमंद परिवारों का घर का सपना, सरकार को सराहा

पीएम आवास योजना से पूरा हुआ झज्जर के जरूरतमंद परिवारों का घर का सपना, सरकार को सराहा
प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का मकान बनाने में मददगार साबित हो रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। हरियाणा के झज्‍जर शहर के लोगों ने योजना का लाभ मिलने के बाद केंद्र सरकार की जमकर सराहना की।

झज्जर, 10 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्का मकान बनाने में मददगार साबित हो रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। हरियाणा के झज्‍जर शहर के लोगों ने योजना का लाभ मिलने के बाद केंद्र सरकार की जमकर सराहना की।

झज्जर शहर के वार्ड नंबर 15 के रहने वाले सुरेश कुमार को योजना के तहत 2.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिली, जिससे उनका मकान बनकर तैयार हो गया। वहीं, इसी वार्ड के निवासी सुनील कुमार और पत्नी सुमन लता को भी योजना के तहत पक्का मकान बनाने में मदद मिली।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सुरेश कुमार के लिए अपना मकान बनाना मुश्किल था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली 2.5 लाख रुपए की सहायता से उनका घर बनाने का सपना पूरा हुआ। सुरेश कुमार का कहना है कि देश के हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सुरेश कुमार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, " मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना की तरफ से 2.5 लाख रुपये की मदद मिली थी, जिससे मेरा मकान बनकर तैयार हो चुका है। मैं तो यही चाहता हूं कि भारत के हर निवासी को इस योजना का लाभ मिले। हर गरीब आदमी को इस योजना के बारे में पता लगाना चाहिए और इसका लाभ उठाना चाहिए।"

इसी तरह वार्ड नंबर 15 के निवासी सुनील कुमार और पत्नी सुमन लता को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने में सहायता मिली। सुनील कुमार का कहना है कि आर्थिक रूप से असमर्थ होने के कारण उनके लिए मकान बनाना संभव नहीं था, लेकिन योजना के तहत उन्हें अपना घर बनाने में मदद मिली।

सुमन लता ने कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना की तरफ से हमारा घर बना था, हमें बहुत अच्छा लगा। गरीबों के हित के लिए ऐसी ही सुविधाएं देते रहें।"

सुनील कुमार ने कहा, "प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमारा मकान बना है। हम मकान बनाने में असमर्थ थे, लेकिन इस योजना के तहत ही हमारा मकान बना। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री ऐसी नई-नई योजनाएं लाते रहें, ताकि गरीब आदमी भी उनका लाभ उठा सके।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story