लगते कयासों के बीच: राऊत के घर पहुंचे सरनाईक, बोले- फिलहाल शिवसेना उद्धव गुट की जरूरत नहीं

राऊत के घर पहुंचे सरनाईक, बोले- फिलहाल शिवसेना उद्धव गुट की जरूरत नहीं
  • सरनाईक ने कहा कि राजनीति में कभी कुछ भी हो सकता है
  • सांसद राऊत नहीं बल्कि उनकी माताजी से मुलाकात करने गए थे

डिजिटल डेस्क, मुंबई. राकांपा के दोनों गुटों के विलय के अटकलों के बीच सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे) के नेता तथा प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक मंगलवार को अचानक शिवसेना (उद्धव) के सांसद संजय राऊत के आवास पर पहुंचे। सरनाईक ने राऊत की मां से मुलाकात की। इस दौरान सांसद राऊत और उनके भाई तथा शिवसेना (उद्धव) के विधायक सुनील राऊत भी मौजूद थे। भांडुप (पूर्व) में पत्रकारों से बातचीत में सरनाईक ने दावा किया कि मैं सांसद राऊत नहीं बल्कि उनकी माताजी से मुलाकात करने आया था। मैं दीपावली के मौके पर अक्सर आता हूं। लेकिन संयोग से घर में सांसद राऊत भी मौजूद थे। मैंने उनसे पारिवारिक और राजनीतिक चर्चा की है। लेकिन मैं मीडिया को यह नहीं बताऊंगा कि राजनीतिक चर्चा क्या हुई है। हालांकि मैं सांसद राऊत से हुई चर्चा की जानकारी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जरूर दूंगा।

शिवसेना के दोनों गुटों के विलय की संभावना के सवाल पर सरनाईक ने कहा कि राजनीति में कभी कुछ भी हो सकता है। लेकिन शिवसेना (शिंदे) फिलहाल प्रदेश में महायुति और केंद्र में एनडीए की सहयोगी दल है। इसलिए फिलहाल शिवसेना (शिंदे) को शिवसेना (उद्धव) की जरूरत नहीं है। एक सवाल के जवाब में सरनाईक ने कहा कि शिवसेना (शिंदे) को इस मुलाकात के जरिए भाजपा पर दबाव बनाने का कोई इरादा नहीं है।

Created On :  

Tags

Next Story