जिंदा जलने से बचा..: चिंगारी की चपेट में आया युवक, जान बचाने के लिए बीच सड़क पर तड़पता रहा - आसपास के लोगों ने बचाई जान

चिंगारी की चपेट में आया युवक, जान बचाने के लिए बीच सड़क पर तड़पता रहा - आसपास के लोगों ने बचाई जान
  • बाइक से पेट्रोल लीकेज को रोकते समय फटाखे की चिंगारी से लगी आग
  • कल्याण पूर्व के साईंराज कॉलोनी की घटना
  • 18 प्रतिशत झुलसा सचिन अस्पताल में भर्ती
  • बीच सड़क पर तड़पता रहा

डिजिटल डेस्क, कल्याण. कल्याण पूर्व में बाइक से लीक हो रहे पेट्रोल को रोकते समय पटाखे की चिंगारी से एक युवक आग की चपेट में आ गया। जान बचाने के लिए वह बीच सड़क पर तड़पता रहा। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसकी जान बचाई।

घटना कल्याण पूर्व के एफ-केबिन इलाके की साईंराज कॉलोनी की है। सोमवार रात सचिन सिंह नामक युवक अपनी मोटरसाइकिल से लीक हो रहे पेट्रोल को रोकने की कोशिश कर रहा था। उसके हाथ और कपड़ों पर पेट्रोल लगा हुआ था। तभी पटाखे से निकला एक चिंगारी उसके कपड़ों पर आ गिरा और देखते ही देखते आग ने उसके पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की गोलों में लिपटा सचिन जान बचाने के लिए सड़क की ओर भागने लगा। यह देखकर स्थानीय लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े। लोगों ने उसके जलते कपड़े उतारकर आग बुझाई। इस दौरान उसे बचाने की कोशिश में उसकी एक महिला रिश्तेदार भी झुलस गई।

इस घटना का पूरा वाक्या परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने घबराए हुए सचिन को ढांढस बंधाया और उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सचिन करीब 18 प्रतिशत तक झुलस गया है और कल्याण पूर्व के अमय हॉस्पिटल में उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कोलसेवाडी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद मामले को स्टेशन डायरी में दर्ज किया।

Created On :  

Tags

Next Story