नई दिल्ली हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हिरासत में दो नाबालिग

नई दिल्ली  हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हिरासत में दो नाबालिग
गांधी नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। गांधी नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 13 मई को गांधी नगर पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि ओल्ड सीलमपुर के रेलवे लाइन क्षेत्र के पास धारदार हथियार से हुए हमले में घायल एक व्यक्ति को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में पता चला कि घायल जितेंद्र कुमार पर चार व्यक्तियों ने हमला किया था, जब वह अपनी पत्नी के साथ ओल्ड सीलमपुर के हलन चौक के पास टहल रहे थे। यह हमला तब हुआ जब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करने के कथित प्रयास का विरोध किया। आरोपियों ने जितेंद्र कुमार पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

जितेंद्र की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस ने 14 मई को एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने गहन जांच शुरू की और घटनास्थल और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्रित किया।

सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से घटना से पहले चार अज्ञात लड़कों की घटनास्थल की ओर आवाजाही का पता चला। निरंतर प्रयासों और खुफिया जानकारी पर पुलिस ने हमला करने वाले चार संदिग्धों में से एक आरोपी मोहम्मद सहवाज गिरफ्तार कर लिया और दो नाबालिगों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों ने हमला करना स्वीकार कर लिया। एक नाबालिग ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार ऑनलाइन खरीदा था। जांच के दौरान अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ। मामले में आगे की जांच जारी है। हथियार की खरीद में कथित रूप से शामिल संदिग्ध सहयोगी का पता लगाने और गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी की जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 May 2026 7:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story